ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी युगल ने की खुदकुशी

जानकारी के मुताबिक फरीदपुर के टिसुआ रेलवे स्टेशन के पास शनिवार देर रात लोगों ने एक प्रेमी युगल को रेलवे स्टेशन के पास घूमते देखा। कुछ देर बाद दोनों अचानक सामने से आ रही ट्रेन के आगे कूद गए। दोनों की चीखें सुनकर लोग उस ओर दौड़े जहां दोनों के शव पड़े थे।

इस लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर फरीदपुर पुलिस पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। काफी देर तक उनकी पहचान की कोशिश की गई लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।

पुलिस का कहना है कि प्रेमी युगल इलाके के रहने वाले हो सकते हैं। उनकी पहचान के लिए लापता युवक और युवतियों के बारे में जिले के सभी थाने से जानकारी जुटाई आ रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493