उप्र : चेहल्लुम जुलूस को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

आईजी कानून-व्यवस्था ए सतीश गणेश ने बताया कि जनपदों में चेहल्लुम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता किये जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा जनपदों को सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक फोर्स मुहैया करा दी गई है।

ए सतीश गणेश ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए 30 कंपनी पीएसी और 12 कंपनी आरएएफ तैनात की जा रही है। जिसमें मेरठ में दो कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरएएफ, सहारनपुर में एक कंपनी पीएसी और आरएएफ, मुरादाबाद में दो कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरएएफ, बरेली में एक कंपनी पीएसी व आरएएफ, अलीगढ़ में दो कंपनी पीएसी और दो कंपनी आरएएफ, कानपुर में दो कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरएएफ, लखनऊ में 12 अपर पुलिस अधीक्षक, 26 डिप्टी एसपी, दस कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरएएफ तैनात की गई है।

लखनऊ में सुरक्षा के खास प्रबंध डीजीपी मुख्यालय से किए गए हैं। इसके अलावा फैजाबाद, वाराणसी, आजमगढ़, इलाहाबाद, गोरखपुर और गोंड को भी अतिरिक्त पीएसी और आरएएफ कंपनी उपलब्ध करा दी गई है।

प्रदेश में चन्द्र दर्शन के बाद तीन दिसंबर को चेहल्लुम का पर्व मनाया जाएगा। जिसको लेकर जनपदों में तजिया निकाली जाएगी। लिहाजा जनपदों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने के निर्देश डीजीपी जगमोहन यादव ने दिया है। उन्होंने कहा कि जनपदों में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अन्य विभागों के अफसरों के साथ बैठक कर जुलूस वाले मार्गो पर आने वाले अस्थायी अवरूद्घ को हटवाएं। इसके अलावा मार्गो पर पर्याप्त बिजली की व्यवस्था होनी चाहिए।

जिस मार्ग से जुलूस निकाला जाएं, वहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएं। डीजीपी ने सभी पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया है कि जुलूस गैर परम्परागत मार्गो से बिल्कुल न निकाला जाएं। जिसको लेकर बैठक कर पूर्व से ही लोगों को सूचित कर दिया जाए। इसके अलावा ताजिया दफनाने को लेकर किसी प्रकार का लोगों में आक्रोश न होने पाए।

लिहाजा पूर्व में जिस स्थानों पर ताजिया दफनाया जाता है, वहीं पर दफनाया जाए। जिन स्थानों पर मजलिस हो रही हो, वहां पर सुरक्षा को लेकर भारी फोर्स तैनात रखी जाएं ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।

चेहल्लुम पर्व को लेकर बड़े महानगरों में सुरक्षा के खास इंतजाम किए जा रहे हैं। सुरक्षा को देखते हुए अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493