थाना क्षेत्र सुरसा में फरदापुर के समीप बड़ी संख्या में श्रद्धालु से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। यह हादसा तब हुआ जब पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने इस वाहन को ओवरटेक किया और उसकी हल्की टक्कर ट्रैक्टर ट्राली में लग गई। इस हादसे में ट्राली सवार श्रद्धालुओं में से करीब एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। घायलों को निजी वाहन की सहायता से स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए लाया गया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में चार घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया।
ट्रैक्टर ट्राली गांव के ही टाईं सिंह पुत्र कोमल सिंह का था जिसको उसका पुत्र उपेंद्र चला रहा था। दूसरा ट्रैक्टर ट्राली वाला भाग निकला। जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर ट्राली को सीधा किया गया।
dharmpath.com dharmpath