थाना क्षेत्र के ग्राम बुद्धीपुरवा निवासी एक ग्रामीण की 17 वर्षीय पुत्री जो कस्बा के एक कालेज की इंटर की छात्रा है। स्कूल से वापस घर जा रही छात्रा से रास्ते में गांव के ही दो युवक छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर उसे झाड़ियों में खींचकर दुष्कर्म की कोशिश की।
छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद घर पहुंची छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई। इस पर परिजन छात्रा के साथ थाने पहुंचे और दोनों युवकों के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।
dharmpath.com dharmpath