भीरा थाना क्षेत्र के मलूकापुर गांव निवासी रामसूरत अवस्थी का 23 वर्षीय पुत्र शिव भगवान अपने रिश्तेदार बिंदा प्रसाद के साथ बाइक से लखीमपुर सामान लेने आ रहा था। जैसे ही दोनों सुंदरवल कस्बे में पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने उन्हें रौंद दिया।
इस हादसे में बाइक सवार युवकों की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।
dharmpath.com dharmpath