उप्र : छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के खिलाफ धरना

पार्टी ने कहा कि लखनऊ गैंगरेप की राजधानी बनती जा रही है और सरकार चलाने वाली पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव यह मानने को तैयार नहीं हैं कि सामूहिक दुष्कर्म होता है। लखनऊ में महिलाएं तो क्या, छोटी बच्चियां तक सुरक्षित नहीं हैं, मगर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव महिला सुरक्षा का दावा करते हुए अखबारों में लगातार बड़े-बड़े इश्तिहार छपवाते जा रहे हैं। जनता के पैसे से ही जनता को वेबकूफ बनाया जा रहा है। यह बड़ी विडंबना है।

बहुजन क्रांति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व बहुजन मोर्चा के संयोजक केशव चंद्र पांडेय ने स्कूली छात्रा के साथ हुई शर्मनाक घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आज सामाजिक विकृति चरम सीमा पर है तथा कुछ दरिंदे सभ्य समाज के मुंह पर कालिख पोतने में लगे हुए हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि समाज ऐसे तत्वों को चिन्हित कर उनके परिवारों का सामाजिक बहिष्कार करे तथा कानून निष्पक्ष होकर अपना काम करे।

उन्होंने कहा कि ऐसे अवसरों पर सभ्य समाज की बेशर्म व खतरनाक चुप्पी इन घटनाओं को बढ़ावा देती है। प्रशासनिक व सामाजिक उदासीनता से अपराधी तत्वों के हौसले बढ़ रहे हैं, जिसका दुष्परिणाम सभ्य समाज की महिलाओं व छोटी बच्चियों तक को भुगतना पड़ रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि घटनाओं में समानता को ध्यान में रखते हुए निशातगंज की यह घटना दिल्ली के निर्भया कांड की याद दिलाती है।

उन्होंेने का कि एक ही दिन में लखनऊ में कक्षा 8 की दो-दो छात्राओं से दुराचार की घटनाओं ने प्रदेशवासियों का सिर शर्म से झुका दिया है। उन्होंने इसे ‘निर्भया कांड-2’ नाम दिया तथा कहा कि शनिवार को शुरू होने वाला धरना पीड़िता को न्याय मिलने तक जारी रहेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493