एसपी अनिल कुमार सिंह के हवाले से दी गई जानकारी के मुताबिक, ललपुरा पुलिस ने डाडिपुर में छापा मारकर राम अयोध्या को आठ लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है, जबकि मौदहा थाना प्रभारी ने फोर्स के साथ छिमौली गांव में छापामारी कर विशाल केवट को 50 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने शराब के अड्डे पर चल रही अवैध दारू की भट्ठियां भी ध्वस्त कर दी है। इसी तरह से मौदहा के उपनिरीक्षक ने मौदहा कस्बे की कांशीराम कालोनी से छापा मारकर राममिलन निवासी छिमौली को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उधर, पड़ोसी राज्य बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है।
dharmpath.com dharmpath