उप्र : जंगली सुअर के हमले में 7 घायल

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे खीरी के एसओ महेंद्र सिंह, नकहा चौकी के इंचार्ज धर्मेद्र सिंह और वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वन कर्मियों ने सुअर के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खीरी क्षेत्र के गांव नकहा में रहने वाले यूनुस के 10 वर्षीय बेटे साजिद के ऊपर पीछे से जंगली सुअर ने हमला कर दिया। सुअर के हमले से साजिद गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यह देखकर लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर जंगली सुअर भाग गया और गांव के ही रामनरेश के घर में घुस गया।

घर में पहुंचते ही सुअर ने रामनरेश को लहूलुहान कर दिया। इसी बीच ग्रामीणों को जंगली सुअर के आने की भनक लग गई। वे रामनरेश के घर पर जमा हो गए। ग्रामीणों के शोर मचाने के बाद सुअर रामनरेश के मकई के खेत में घुस गया, जहां ग्रामीणों ने सुअर को घेर लिया।

इससे पहले सुअर ने गांव के ही गुड्डू, साहिबू, रसीद, मियाजू, और रामकिशुन को जख्मी कर दिया। इसके बाद ग्रामीण सुअर को घेरने में कामयाब हो सके। घेरते ही ग्रामीणों ने जंगली सुअर को लाठियों से पीट डाला। इससे वह अधमरा हो गया। इसके बाद उस पर पताई डालकर जला दिया गया, जिससे सुअर की मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493