उप्र : जंगली हाथी ने नेत्रहीन वृद्ध को कुचला

जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से जंगल से भटक कर आए जंगली हाथी ने दुद्धी, म्योरपुर सहित कई गांवों में उत्पात मचाने के बाद मंगलवार की सुबह लीलाडेवा पहुंच गया। वहां उसने घर के बाहर सोए सत्तर वर्षीय नेत्रहीन वृद्ध रामचरण को कुचल दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह हाथी को वहां से भगाया और रामचरण को अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान रामचरण की मौत हो गई।

ग्राम प्रधान श्याम कार्तिक जयसवाल ने जंगल विभाग के रेंजर को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंच कर जंगल विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से हाथी को गांव से बाहर किया।

रेंजर जे.पी.एन. तिवारी ने बताया, “विभाग हाथी पर सोमवार रात से ही नजर बनाया हुआ था, लेकिन चुनाव ड्यूटी होने के कारण हमारे पास फोर्स की कुछ कमी थी। मंगलवार हाथी को छत्तीसगढ़ के जंगलों तक खदेड़ा गया है, लेकिन विभाग की नजर उस हाथी पर बनी हुई है। उधर, हाथी के आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493