कोलकाता, 7 मार्च (आईएएनएस)। कोलकाता में एक इमारत की चौथी मंजिल पर स्थित एक अपार्टमेंट की खिड़की से गिरकर करीब चार साल की एक बच्ची की मौत हो गई।
पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
हेस्टिंग्स पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, “अंकिता रजाक नाम की बच्ची का सोमवार शाम को हेस्टिंग्स स्थित सैन्य आवासीय परिसर की एक इमारत की चौथी मंजिल पर स्थित अपने घर की खिड़की से गिर गई।”
पुलिस के अनुसार, बच्ची अपने घर में अकेली थी और उसके माता-पिता रोज की तरह काम पर बाहर गए हुए थे। बच्ची पलंग के पास की खिड़की से फिसल कर गिर गई।
पुलिस ने बताया कि बच्ची को कलकत्ता चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (सीएमआरआई) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
dharmpath.com dharmpath