पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे जमीनी रंजिश है।
जानकारी के मुताबिक, गजनेर थाना क्षेत्र में मनेथू गांव निवासी दलित युवक मनोज कुमार संखवार (35) साइकिल से घर से निकले थे। रास्ते में लोहारी में दिवंगत कृष्णा सिंह इंटर कॉलेज के सामने बोलेरो सवार पांच हमलावरों ने उन्हें रोका। कुछ देर बातचीत के बाद मनोज पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी पर गजनेर थानाध्यक्ष सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। अपर पुलिस अधीक्षक मनोज सोनकर भी पहुंचे।
पुलिस का कहना है कि मनेथू गांव में जमीन के स्वामित्व को लेकर उच्च जाति के दबंगों से मनोज का विवाद चल रहा था। रविवार शाम भी झगड़ा हुआ था। मनोज के पिता की ओर से गांव के पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
dharmpath.com dharmpath