जानकारी के मुताबिक, कोतवाली सदर इलाके के खाती खाना इलाके में रहने वाले त्रिलोकी नाथ की करोड़ों की एक जमीन को लेकर बहुत समय से विवाद चला आ रहा है। इस विवाद के चलते कई बार मारपीट झगड़ा भी हुआ।
रविवार की शाम त्रिलोकी नाथ की पत्नी मथुरा गई थी। सोमवार तड़के जब वह पहुंची, तो घर के अंदर बाथरूम में उसके बेटे मुनेंद्र पुत्र त्रिलोकी नाथ का खून से लथपथ शव पड़ा था। उसके सिर पर गोली मारी गई थी। घर में कोहराम मच गया। मामले की सूचना पर पुलिस व आलाधिकारी पहुंचे और डॉग स्क्वॉड की मदद से छानबीन में जुट गए।
पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया युवक की हत्या सिर पर गोली मारकर की गई है। मृतक को करीब रात 11 से 12 बजे के बीच गोली मारी गई है।
बताते हैं कि घरवालों ने भी जमीन के विवाद के चलते कुछ नामजद लोगों पर आरोप लगाए हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।
dharmpath.com dharmpath