उप्र निकाय चुनाव : आप ने घोषणापत्र जारी किया (फोटो सहित)

पार्टी का कहना है कि इस दर्शन का मुख्य बिंदु ये है कि मोहल्ले के लोग तय करेंगे कि नगर निगम का बजट कहां और किन कामों पर खर्च हो।

आप के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह व राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि घोषणापत्र में हाउस टैक्स आधा तथा 31 अक्टूबर 2017 के पहले के हाउस टैक्स को पूरी तरह माफ किया जाएगा। यही नहीं, परिवार की जरूरत भर का पानी नि:शुल्क दिया जाएगा और 31 अक्टूबर 2017 के पहले का वाटर टैक्स माफ किया जाएगा।

इसके अलावा दिल्ली की तर्ज पर मोहल्ला क्लीनिक, महिला सुरक्षा, पार्किं ग माफियाओं की लूट से मुक्ति, पीने का साफ पानी, कूड़ा उठाने के लिए यूजर चार्ज को खत्म किया जाएगा, और शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।

संजय सिंह ने बताया कि सफाई कर्मियों को स्थायी किया जाएगा, दिल्ली के सरकारी स्कूलों की तरह नगरीय निकाय द्वारा संचालित स्कूलों को अत्याधुनिक बनाया जाएगा। इसके अलावा पटरी दुकानदारों के लिए स्थान निर्धारित कर उनको बैठने का लाइसेंस नगर निगम से दिया जाएगा, अवैध कालोनियों को नियमित किया जाएगा।

आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने के लिए काजी हाउसों को दुरस्त किया जाएगा तथा नई सोलर पॉलिसी बनाई जाएगी। वहीं ई-रिक्शा के लिए स्टैंड की जगह का आवंटन किया जाएगा और इन स्टैंडों पर पुरुष व महिला नि:शुल्क शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा।

आप प्रदेश प्रभारी ने बताया कि लखनऊ की मेयर प्रत्याशी प्रियंका माहेश्वरी को लेकर कुछ कार्यकर्ताओं की नाराजगी थी, जिसे लेकर उन कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी के साथ जोन संयोजिका ब्रिज कुमारी को लिखित में शिकायत दी थी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रियंका माहेश्वरी का चयन मेयर प्रत्याशी के रूप में नियमों के अनुसार जिला कार्यकारिणी सदस्यों के बहुमत के आधार हुआ था, जिसे स्क्रीनिंग कमिटी द्वारा भी अनुमोदन प्राप्त हो गया था। इसलिए मेयर की प्रत्याशी बदली नहीं जाएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493