उप्र : जमीन बंटवारे को लेकर बेटे ने बाप की हत्या की

अपर पुलिस अधीक्षक शिवाजी शुक्ला ने बताया, “फिरोज हज यात्रा पर जाने वाला था, जबकि बेटा शमीम घर का बंटवारा चाह रहा था। किसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हो गया और शमीम ने अपने पिता को गोली मार दी।”

उन्होंने बताया कि शमीम अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस खोजबीन में जुटी हुई है।

बताया जाता है कि दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के मूमिनपुरा (औरंगाबाद) निवासी शमीम के पिता फिरोज अहमद दस दिन बाद हज पर जाने वाले थे। हज पर जाने से पहले उन्होंने जमीन का बंटवारा करना चाहा। शनिवार सुबह जमीन बंटवारे को लेकर पंचायत रखी थी। विवाद बढ़ने से बेटे शमीम ने अपने पिता फिरोज अहमद (70) को गोली मारकर हत्या कर दी और घर के एक अन्य सदस्य और चाचा इम्तियाज अहमद को भी गोली मार कर घायल कर दिया, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493