उप्र : जयपुर के ट्रक चालक की हत्या कर शव खेत में फेंका

ट्रक चालक जयपुर से कोलकाता मार्बल लेकर जा रहा था। पुलिस लूट सहित कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। ट्रक चालक के साथ आए चार ट्रेलर ड्राइवरों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने भी घटना का निरीक्षण करने के बाद जांच का आदेश दिया है।

जिले के गोपीगंज थाना इलाके के पर्वतपुर गांव के पास हाईवे के किनारे सुबह ग्रामीणों में शव देखते ही हड़कंप मच गया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। जांच में सामने आया है कि मृतक का नाम सूरजमल चौधरी है और वह जयपुर का रहने वाला है।

साथियों ने पुलिस को बताया कि सूरजमल के पास करीब 17 हजार रुपये भी थे, जो नहीं मिल रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने हत्या के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच को लगाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493