उप्र : अपर्णा व प्रतीक यादव मुख्यमंत्री योगी से मिले

उनकी इस मुलाकात को ‘शिष्टाचार भेंट’ बताया जा रहा है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात के अलग ही कयास लगाए जा रहे हैं। यादव दंपति और योगी के बीच हुई करीब 30 मिनट की इस मुलाकात के बाद अर्पणा ने मीडिया से कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे अपर्णा तथा प्रतीक यादव गुलाब के फूलों का गुलदस्ता लेकर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से मुलाकात करने उनके गेस्ट हाउस पहुंचे। जहां करीब 30 मिनट तक तीनों के बीच मुलाकात हुई। हालांकि उन्होंने बाहर निकलने के बाद कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

लखनऊ कैंट विधानसभा क्षेत्र से डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के खिलाफ मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव चुनावी मैदान में उतरी थीं, जिन्हें करारी शिकस्त मिली। रीता अब प्रदेश की पर्यटन मंत्री हैं। अपर्णा यादव पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493