मुख्यमंत्री 25 मार्च की दोपहर में लखनऊ से गोरखपुर के लिए रवाना होंगे। गोरखपुर एयरपोर्ट से व काली मंदिर के रास्ते से होते हुए वह महाराणा प्रताप इंटर कालेज मैदान पहुंचेंगे, जहां उनका नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। योगी गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे और 26 मार्च की सुबह गोरखनाथ मंदिर में सुबह 11 बजे होने वाले समारोह में शामिल होंगे।
योगी समारोह के बाद भाजपा कार्यालय में मंडल के सभी सांसद, विधायक व एमएलसी, जिला पंचायत सदस्य, जिला प्रभारियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह जीडीए सभागर में मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें एम्स गोरखपुर के संबंध में चिकित्सा शिक्षा विभाग के साथ बैठक होगी। साथ ही वह पावर कारपोरेशन के अधिकरियों संग बैठक भी करेंगे।
dharmpath.com dharmpath