उप्र : जवाहरबाग कांड के आरोपी की जिला जेल में मौत

दो जून, 2016 को मथुरा के जवाहरबाग की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने पहुंचे पुलिस-प्रशासन पर रामवृक्ष यादव के नेतृत्व में अतिक्रमणकारियों ने हथियारों से लैस होकर हमला बोल दिया था। इस संघर्ष में एसपी (सिटी) मुकुल द्विवेदी और एसओ संतोष कुमार यादव शहीद हो गए थे। वहीं कई पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में करीब 22 अतिक्रमणकारियों की भी मौत हो गई थी। वहीं कई लोगों को गिरफ्तार किया था।

इन्हीं बंदियों में से एक बंदी रामपाल (70) पुत्र चेतराम निवासी थाना मोहम्मदी जिला लखीमपुर की आज सुबह जिला करागार में में हृदयगति रुकने से मौत हो गई। सूत्र बताते हैं कि सुबह नहा-धो कर वह कपड़े बदल रहा था, तभी गिर पड़ा, जिसे जेल के अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर जिला चिकित्सालय भेजा, वहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

डिप्टी जेलर अंजनी कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। शव के पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493