बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि बीजापुर जिले के गंगालूर थाने से रविवार को स्पेशल टास्क फोर्स एवं जिला आरक्षित बल की संयुक्त पार्टी गश्त पर निकली थी। मनकेली के जंगलों के पास घात लगाए बैठे नक्सलियों ने पुलिस बल पर गोलीबारी की। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में तीन नक्सली मारे गए, जिनकी शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।
आईजी सिन्हा ने कहा कि नक्सलियों की संख्या लगभग 15-20 थी, जो प्लाटून नंबर 29 की कमान संभाले हुए थे। पूरे बस्तर संभाग में नक्सलियों के खिलाफ व्यापक तलाशी अभियान जारी है।
dharmpath.com dharmpath