उप्र : जायरीनों से भरी बस पलटी, 22 घायल

घटना के बाद बस में सवार महिलाओं सहित 22 लोग घायल हो गए। घायलों में बच्चे, बूढ़े व महिलाएं शामिल हैं। सभी को औराई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। भोर में अकबरपुर से जियारत कर लौट रही जायरीनों से भरी बस राष्ट्रीय राजमार्ग-दो से गुजर रही थी, उसी दौरान चालक को झपकी आ गई। इसी कारण यह हादसा हुआ।

पुलिस के अनुसार, सोनभद्र से बस (यूपी 66 सी 9618) जायरीनों को लेकर जियारत कराने अंबेडकर नगर के अकबरपुर किछौछा शरीफ गई थी। मंगलवार सुबह जब बस सोनभद्र लौट रही थी, उसी समय हादसा हुआ। बस चालक को झपकी आने के कारण थाना क्षेत्र के भदोही-मिजार्पुर मार्ग ऊगापुर नहर पुलिया के समीप गड्ढे में पलट गई। बस में महिला, पुरुष जायरीन सवार थे। बस पलटने से 22 लोगों को चोटें आई हैं।

बस पलटते ही बस में सवार लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंच गए। आनन-फानन में उन्हें बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई पहुंचाया गया। जिस गड्ढे में बस पलटी थी, उसमें पानी होने के कारण ग्रामीणों को राहत कार्य में काफी दिक्कते आई। सूचना पर पहुंची औराई पुलिस ने बस को बाहर निकल थाने ले आई।

सभी घायल सोनभद्र के कर्मा व रॉबर्ट्सगंज के निवासी बताए गए हैं। घायलों का उपचार औराई स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493