नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल बुधवार को पंजाब के दिन भर के दौरे पर रहेंगे, जहां वह पटियाला और राजपुरा में आयोजित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
खेल मंत्री इस दौरान जम्मू एवं कश्मीर के खिलाड़ियों के लिए खेल प्रशिक्षण में एक विशेष सर्टिफिकेट कोर्स भी शुरू करेंगे।
इससे पहले वह पटियाला स्थित नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) में स्वर्गीय मेजर ज्योतिन सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और स्पोर्ट्स साइंस सेंटर का भी दौरा करेंगे।
इसके अलावा वह सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर वह राष्ट्रीय एकता दिवस और राष्ट्रीय एकता सप्ताह मनाने के लिए एक प्रतिकात्मक रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।
राजपुरा में बुधवार की शाम वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
dharmpath.com dharmpath