यह जानकारी देते हुए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के चयन हेतु शासन द्वारा गठित चयन समिति की बैठक 27 मई को पूर्वाह्न 11 बजे जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में आयोजित की गई।
चयन कमेटी द्वारा प्राप्त आवेदन पत्रों का परीक्षण करते हुए अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के उपरांत लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अंतर्गत 20 मई तक जिन अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किया गया है, वह इस बैठक में अपने मूल अभिलेखों के साथ चयन कमेटी के समक्ष उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग लें। अनुपस्थित अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र निरस्त कर दिए जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath