लखनऊ-जयपुर एक्सप्रेस साहित 3 जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि अब अतिरिक्त कोचों की फीडिंग की व्यवस्था तत्काल कर दी गई है, जिससे यात्रियों को इसका तत्काल लाभ मिल सके। इन अतिरिक्त कोचों के सिस्टम पर आते ही गाड़ी के प्रस्थान समय से काफी पहले ही प्रतीक्षा सूची कम होगी या आरक्षण कंफर्म हो जाएगा। इस व्यवस्था से यात्रियों को सहूलियत के साथ-साथ दलालों पर भी अंकुश लगाया जा सकेगा।

यादव ने बताया कि 19715 जयपुर-लखनऊ एक्सप्रेस में जयपुर से 03 से 28 जून तक और 19716 लखनऊ-जयपुर एक्सप्रेस में लखनऊ से 04 से 29 जून तक वातानुकूलित थ्री-टीयर व टू टीयर का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

वहीं 19709 जयपुर-कामाख्या एक्सप्रेस में जयपुर से 06 से 27 जून तक और 19710 कामाख्या-जयपुर एक्सप्रेस में कामाख्या से 09 से 30 जून तक वातानुकूलित थ्री टीयर का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

इसी तरह 19601 उदयपुर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस में उदयपुर से 04 से 25 जून तक और 19602 न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर एक्सप्रेस में उदयपुर से 06 से 27 जून तक वातानुकूलित थ्री टीयर का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493