उप्र : जुए के खेल में 2 दरोगा, 3 सिपाही हुए लाइन हाजिर

जानकारी के मुताबिक, मल्लावां कोतवाली के राघवपुर गांव में ग्रामीणों ने जुआ खेले जाने की सूचना पुलिस को दी थी।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर दबिश दी तो कई जुआरियों को पकड़ लिया। मल्लांवा पुलिस ने जुए के मामले में खेल करार दिया और पकड़कर आए जुआरियो को कोतवाली लाकर बिना किसी लिखापढ़ी के छोड़ दिया।

मामले की जानकारी, पालवे अधीक्षक उमेश कुमार सिंह को मिली, यह जानकारी मिलते ही उन्होंने मामले की पुष्टि कराई और कोतवाली में तैनात एसएसआई शिवाकांत एसआई राजेंद्र चौहान और सिपाही पुष्पेंद्र अभिषेक और लालबहादुर को लाइन हाजिर कर दिया।

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले कोतवाली शहर में तैनात एक एचसीपी समेत दो सिपाहियों को भी एसपी ने जनता से दुर्व्यवहार किए जाने के मामले को लेकर निलंबित कर दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493