ताज के दीदार का टिकट दर बढ़ाने पर अनिश्चितता

आगरा, 26 मार्च (आईएएनएस)। आगरा में ताजमहल सहित मुगलों के विभिन्न स्मारकों में प्रवेश का टिकट दर बढ़ाने को लेकर अनिश्चितता बरकरार है।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि पहले की गई घोषणा के मुताबिक इस साल पहली अप्रैल से टिकट दर बढ़ाए जाएंगे या नहीं। नई दर की घोषणा पिछले साल नवंबर में की गई थी लेकिन इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स समेत पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों के विरोध के कारण निर्णय को इस साल एक अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया था।

भारतीयों के लिए अभी ताजमहल को देखने का 20 रुपये टिकट लगता है इसे बढ़ाकर 50 रुपये करने का प्रस्ताव है। विदेशी पर्यटक अभी 750 रुपये देते हैं उन्हें 1250 रुपये अदा करने होंगे। अन्य स्मारकों के टिकट दर को भी बढ़ाने का प्रस्ताव है।

हालांकि अभी तक एएसआई ने यह घोषणा नहीं की है कि कब से ये बढ़ी दरें लागू होंगी। एएसआई के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि नई दिल्ली स्थित संस्कृति मंत्रालय से इस फैसले की घोषणा की जानी है।

ट्रैवेल ब्यूरो के सुनील गुप्ता ने कहा कि एएसआई को तत्काल इस मुद्दे को स्पष्ट करना चाहिए।

एएसआई मुख्य रूप से किसी तरह ताजमहल पर भीड़ कम करना चाहता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493