लखनऊ, 26 मार्च (आईएएनएस)। कानपुर के परेड बाजार में शनिवार को लगी आग में एक 10 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
आग पांच घंटों से भी ज्यादा देर तक धधकती रही और उसे बुझाने के लिए 20 दमकल गाड़ियों की मदद लेनी पड़ी। द़ुर्घटना में 50 से भी ज्यादा दुकानें जल कर खाक हो गईं।
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “मृतक की पहचान बाजार के सुरक्षाकर्मी की बेटी चांदनी के रूप में की गई है। उसकी पत्नी और बेटे भी मामूली रूप से जल गए हैं। घायलों को उर्सुला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”
अधिकारी ने कहा, “सभी दुकानें अस्थायी थीं, जो प्लास्टिक की शीटों से बनीं थीं। इससे आग फैल गई।”
दुकानदारों ने लड़की के शव के साथ विरोध प्र्दशन किया और आरोप लगाया कि किसी ने जानबूझ कर आग लगाई थी। बाद में प्रशासन के काफी समझाने बुझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
dharmpath.com dharmpath