पुलिस के अनुसार, गंगाघाट के आजादनगर में बरातीलाल अपने परिवार के साथ रहता है। बताया जाता है कि बरातीलाल की बेटी 17 वर्षीय बेटी सिंपल का गांव के एक युवक से काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बात की भनक लगने पर सिंपल के परिवार वालों ने उसको चार माह पहले एक रिश्तेदार के घर भेज दिया था।
कुछ समय पहले सिंपल अपने रिश्तेदार के घर से भाग कर वापस घर आ गई और प्रेमी के साथ रहने की जिद करने लगी। यह मामला पुलिस तक भी पहुंचा तो पुलिस ने दोनों परिवार के बीच समझौता कर दिया।
बताया जाता कि गुरुवार की देर रात सिंपल प्रेमी से मिलने की जिद करने लगी। इस बात पर उसके भाई विपिन ने बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी विपिन को भी गिरफ्तार कर लिया है।
dharmpath.com dharmpath