बंगाल : निकाय चुनाव में हिंसा, कई मीडियाकर्मी घायल

कोलकाता, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। शहर के पॉश इलाके के बिधाननगर नगर निगम के लिए हो रहे मतदान को कवर करने के दौरान किए गए हमले में कम से कम एक दर्जन पत्रकार, फोटो पत्रकार और टीवी चैनलों के कैमरामैन शनिवार को घायल हो गए।

हमले को पूर्व नियोजित करार देते हुए जी 24 घंट और एबीपी आनंद ने कहा है कि राज्य में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने हमले को अंजाम दिया है।

एबीपी आनंद के दो पत्रकार -अरित्रक भट्टाचार्य और प्रकाश सिन्हा- और चैनल के कैमरामैन पार्था सारथी चक्रबर्ती पर एक भीड़ ने उस समय हमला किया, जब वे बिधाननगर इलाके में वार्ड संख्या 31 में बूथ कैप्चरिंग को कवर कर रहे थे।

24घंटा के एक पत्रकार बिक्रम दास और कैमरामैन मिंटू बसाक भी इसी हमले में घायल हो गए।

रक्तरंजित भट्टाचार्य ने कहा, “जैसे ही हमने एक बूथ को जाम करने की घटना रिकार्ड की, गुंडों के एक गिरोह ने मुझ पर और कैमरामैन पर हमला बोल दिया।”

चैनल ने कहा है कि वक्रबर्ती को लाठी-डंडों से पीटा गया और वह बेहोश हो गए थे।

बसाक के सिर पर एक हेलमेट से हमला किया गया और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

24 घंटा की एक महिला संवाददाता ने कहा कि एक बूथ में अवैध तरीके से घुस आए एक गिरोह के लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म करने की धमकी दी और उसे लगातार गालियां दी।

बिधाननगर के पुलिस आयुक्त जावेद शमीम ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने कहा, “हम मामले की जांच कर रहे हैं। यदि कोई व्यक्ति औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज कराता है तो हम कार्रवाई करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493