कोलकाता, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को बिधाननगर नगर निगम के लिए हो रहे मतदान को कवर कर रहे पत्रकारों पर किए गए हमले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
कोलकाता, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को बिधाननगर नगर निगम के लिए हो रहे मतदान को कवर कर रहे पत्रकारों पर किए गए हमले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
शिक्षा एवं संसदीय मामलों के मंत्री पार्था चटर्जी ने मीडियाकर्मियों से कहा, “हम मीडिया के खिलाफ हिंसा की निंदा करते हैं। मुख्यमंत्री ने एक जांच के आदेश दिए हैं।”
शहर के पॉश इलाके में मदानत के दौरान हुई हिंसा में कम से कम एक दर्जन पत्रकार, फोटो पत्रकार और चैनलों के कैमरामैन घायल हो गए हैं।
चटर्जी ने कहा कि मुख्यमंत्री घटना की जानकारी जुटा रही हैं और हमले के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान की जाएगी और उनसे प्रशासन अपने तरीके से निपटेगा।
उन्होंने कहा, “प्रशासन घटना के कारणों, परिस्थितियों की जांच करेगा। हम घटना को भड़काने वालों का भी पता लगाएंगे, और इस पहलू की भी जांच करेंगे कि कहीं किसी राजनीति दल, या किसी अन्य निहित स्वार्थी समूह ने हिंसा को तो नहीं भड़काया।”
उन्होंने आरोप लगाया, “विपक्षी दलों -माकपा, भाजपा और कांग्रेस- के पास लोग नहीं हैं। उनके पीछे जनसमर्थन नहीं है। इसलिए पिछले कुछ दिनों से वे लोकतंत्र को नष्ट करने जैसी स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहे थे।”
dharmpath.com dharmpath