हापुड़ के प्रेमपुरा के राहुल पुत्र प्रदीप तथा दिल्ली के यमुना विहार के सी ब्लॉक में रहने वाले गौरव पाहवा पुत्र विनोद पाहवा अन्य साथियों के साथ हरिद्वार घूमने गए थे। रविवार तड़के ये लोग वापस हापुड़ जा रहे थे। रास्ते में पाकबड़ा थाना क्षेत्र के नानकबाड़ी इलाके में कार का टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए।
dharmpath.com dharmpath