पुलिस ने बताया, “मृतक का नाम बबलू है, जो देवली गांव का निवासी है। वह टेंपो में बैठकर गांव से सिंभावली आ रहा था। टेंपो मंे अन्य सवारी भी सिंभावली आ रही थी। सुबह जब यह टेंपो ढहाना देवली मार्ग पर पहुंचा तो अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और टेंपो पलट गया। टेंपो के नीचे यात्री दब गए। राहगीरों ने पहुंचकर लोगों को निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां बबलू को मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल इस बारे में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
dharmpath.com dharmpath