मप्र भाजपा कार्यसमिति की बैठक 22 को

भोपाल, 12 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्य प्रदेश इकाई की कार्यसमिति की एक दिवसीय बैठक 22 जुलाई को भोपाल में होगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने बुधवार को बताया, “पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की एक दिवसीय बैठक 22 जुलाई को प्रदेश कार्यालय पंडित दीनदयाल परिसर भोपाल में आयोजित की गई है। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. विनय सहस्रबुद्धे और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।”

चौहान के मुताबिक, बैठक में पिछली प्रदेश कार्यसमिति बैठक की कार्रवाई की पुष्टि के साथ आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि बैठक में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, प्रकल्प और विभाग के प्रमुख, सभी जिला अध्यक्ष और संगठन मंत्री भाग लेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493