उप्र : ट्रक-कंटेनर में भिड़ंत, एक की मौत, 10 घायल

इस हादसे मे एक की मौत हो गई, जबकि दस अन्य लोग घायल हो गए। घायलों मे पांच को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र कछौना के त्योरी गांव के सामने शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे लखनऊ हरदोई मार्ग पर हरदोई की ओर जा रहे एक ट्रक से सामने से लखनऊ की तरफ जा रहे एक कंटेनर की जोरदार टक्कर हो गई।

इस भीषण टक्कर मे ट्रक व कंटेनर के चालक समेत वाहनों पर बैठे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कोहरे के कारण हादसे मे खड़े ट्रक के पीछे एक तेज रफ्तार इनोवा कार भी ट्रक से टकरा गई, जिसके चलते सड़क पर जाम लग गया।

सुबह इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को किसी तरह से वाहनों से निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

सीएचसी से पांच घायलों- गौरीशंकर उर्फ सोनू (30) पुत्र विनोद निवासी खेतुई थाना क्षेत्र देहात कोतवाली भगवानदीन (45) पुत्र हेमनाथ अंकित (30) पुत्र रामदास निवासी ज्ञानपुर थाना कछौना आबिद 35 पुत्र पुत्तू निवासी अब्दुलानगर पिहानी रिंकू वर्मा (20) निवासी कटरा को ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया। इस हादसे मे घायल मायाप्रकाश (30) पुत्र मकरंद निवासी जसवंतपुर कछौना नन्हेंलाल 35 पुत्र परमेश्वर निवासी रेलवे स्टेशन कछौना अंकुश कुमार 19 पुत्र मुन्नालाल नरपटखेड़ा कछौना गुलशेर (22) पुत्र पुत्तू निवासी अब्दुल्लानगर पिहानी द्रगपाल 35 पुत्र रामलाल सम्मापुर शहर कोतवाली साबिर अली (37) अब्दुल्ला सुशील सिंह (32) पुत्र ममोदर सिंह निवासी ज्ञानपुर आदि को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

जिला अस्पताल मे इलाज के दौरान नन्हेंलाल की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। बताया जाता है की नन्हेलाल हरदोई किसी कम से आ रहे थे, लेकिन गोहाटी ट्रेन एलईटी होने के चलते वह ट्रक मे बैठ गए। वे दो भाई थे। बड़े भाई की कुछ साल पहले ट्रेन हादसे मे मौत हो गई थी। वह अविवाहित थे और उनकी मां व एक बहन भी है। दोनों की जिम्मेदारी इन्हीं के कंधों पर थी। बहन का विवाह भी होना है। घटना से परिजनों मे कोहराम मचा है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। वहीं कोहरे के कहर के चलते लखनऊ हरदोई मार्ग कोतवाली संडीला के मुरादनगर के पास एक धान कीभरी गाड़ी पलट गई, जिससे मार्ग जाम रहा। वहीं वहीं भरखनी मार्ग पर भी खाद की बोरियों से भरा ट्रक पलट गया। हालांकि इन घटनाओं मे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493