जयपुर, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में एक वैन और ट्रक के बीच हुई टक्कर में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए। मृतकों में 11 महिलाएं शामिल हैं। घायलों में चार की हालत गंभीर है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि दुर्घटना जिले के बरोल गांव के पास शाम साढ़े सात बजे हुई। एक वैन में मजदूर सवार थे और यह घाट के करीब एक खड़े ट्रक से जा टकराई।
अधिकारी ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। गंभीर रूप से घायलों को उचित उपचार के लिए उदयपुर रेफर कर दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath