उप्र : ट्रक-कार की टक्कर में 2 युवकों की मौत

घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

इधर, पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, रसड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र के कैथी निवासी रोशन सिंह (23) पुत्र राजेश सिंह, पीली कोठी, रसड़ा निवासी अंशु सोनी (22) पुत्र अनिल सोनी एवं रसड़ा पानी टंकी निवासी वेदप्रकाश (21) पुत्र रमेश सिंह अपने एक दोस्त को राजधानी ट्रेन पर चढ़ाने के लिए निजी कार से बलिया आए थे। लौटते समय रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप उनकी कार ट्रक से टकरा गई। इससे कार में सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। कार में फंसे युवकों को आस-पास के लोगों ने किसी तरह से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रोशन सिंह एवं अंशु सोनी को मृत घोषित कर दिया, जबकि वेदप्रकाश की गंभीरावस्था को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

घटना से रसड़ा क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493