रेलवे ने विशेष गाड़ी के फेरे बढ़ाए

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि 05029 गोरखपुर-जम्मूतवी साप्ताहिक विषेष गाड़ी गोरखपुर से प्रत्येक मंगलवार 12, 19, 26 अप्रैल, 3, 10, 17, 24, 31 मई एवं 7, 14, 21 व 28 जून, 2016 को प्रस्थान करेगी। 05030 जम्मूतवी-गोरखपुर विषेष साप्ताहिक गाड़ी जम्मूतवी से प्रत्येक गुरुवार 14, 21, 28 अप्रैल, 5, 12, 19, 26 मई, 2, 9, 16, 23 एवं 30 जून को प्रस्थान करेगी।

05029 गोरखपुर-जम्मूतवी साप्ताहिक विशेष गाड़ी गोरखपुर से 20.55 बजे प्रस्थान कर बस्ती से 22.05 बजे, गोंडा से 23.20 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से दूसरे दिन 02.35 बजे, बरेली से 07.04 बजे, मुरादाबाद से 9.15 बजे, अम्बाला कैंट से 14.30 बजे, लुधियाना से 16.10 बजे, जलंधर कैंट से 17.05 बजे तथा पठानकोट से 19.20 बजे छूटकर जम्मूतवी 22.00 बजे पहुंचेगी।

05030 जम्मूतवी-गोरखपुर विशेष साप्ताहिक गाड़ी जम्मूतवी से 4.10 बजे प्रस्थान कर पठानकोट से 6.00 बजे, जालंधर कैंट से 9.02 बजे, लुधियाना से 10.22 बजे, अम्बाला कैंट से 12.25 बजे, सहारनपुर से 14.25 बजे, मुरादाबाद से 17.30 बजे, बरेली से 18.55 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से दूसरे दिन 12.25 बजे, गोंडा से 8.30 बजे तथा बस्ती से 9.50 बजे छूटकर गोरखपुर 11.45 बजे पहुंचेगी।

इस विशेष गाड़ी में साधारण श्रेणी के 4, शयनयान श्रेणी के 4, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 8, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 2 तथा जनरेटर-यान के 2 कोचों सहित कुल 20 कोच लगेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493