हादसा शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र के मेरठ करनाल हाईवे पर हुआ। हरियाणा के अंबाला निवासी ऋषभ अग्रवाल अपनी पत्नी अंजू, साली रानी व सीमा के साथ इंडिगो कार से मेरठ जा रहे थे। कार उनका भतीजा शुभम चला रहा था। लेकिन जैसे ही उनकी कार मेरठ करनाल हाईवे पर काठा नदी के पास पहुंची। इसी बीच पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी गाड़ी आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी।
टक्कर लगने से कार में सवार ऋषभ उनकी पत्नी अंजू, साली सीमा और रानी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चला रहे उनका भतीजा शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको उपचार के लिए मेरठ के हायर सेंटर में रेफर कर दिया गया।
हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को मुश्किल से कार से बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक ट्रक छोड़कर घटना स्थल से फरार हो गया।
dharmpath.com dharmpath