योगी ने गुरु पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को बधाई दी

मुख्यमंत्री ने शुभकामना संदेश में कहा, “गुरु पूर्णिमा गुरु-पूजन का पर्व है। यह पर्व हमें सत्मार्ग पर ले जाने वाले उन महापुरुषों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता अर्पित करने की प्रेरणा देता है, जिन्होंने अपने ज्ञान, त्याग और तपस्या से समाज, राष्ट्र और विश्व को नई राह दिखाई।”

योगी ने कहा कि गुरु पूर्णिमा से ही सावन (श्रावण) मास प्रारंभ हो जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ यात्राएं करते हैं।

उन्होंने कांवड़ियों की मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए कहा कि सभी श्रद्धालु यात्रा के दौरान जरूरी सावधानी बरतें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493