उप्र : ट्रक-टूरिस्ट बस की टक्कर में 3 नेपालियों की मौत

नेपाल के काठमांडू से दिल्ली जा रहे नेपाली यात्रियों से भरी टूरिस्ट बस ने मंगलवार तड़के चार बजे सोहावल के रौनाही थाना क्षेत्र के जगनपुर में एक ढाबे पर रुकने के लिए जैसे ही यू-टर्न लिया, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

ढाबे में मौजूद लोगों की मदद से यात्रियों को बस से निकाला गया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां साकेत पटेल (27) और उसकी बहन श्वेता (18) व अमरजीत वर्मा (28) को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं थापा (28), सीता (20), देवकुंज लुकमान व अमर लुकमान सहित आठ लोग घायल हो गए।

रौनाही थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि मृत लोगों के परिवारजनों को खबर दे दी गई है। वहीं, घायलों का इलाज चल रहा है। हादसाग्रस्त बस और ट्रक को हटवा कर हाईवे पर यातायात बहाल कराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493