प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा, “लखनऊ से मां वैष्णो देवी तक का बस चलाने का फैसला जनहित में उठाया गया एक और जनहितकारी कदम है। इस फैसले के बाद अब उप्र की बसें जम्मू एवं कश्मीर जा सकेंगी, जबकि जम्मू एवं कश्मीर की बसें उप्र आ सकेंगी।”
उन्होंने लखनऊ से वैष्णो देवी तक की यात्रा शुरू कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया, और कहा कि यह फैसला राज्य के गौरवशाली इतिहास में दर्ज होगा। साथ ही पर्यटन के लिहाज से यह फैसला मील का पत्थर साबित होगा।
dharmpath.com dharmpath