ग्राम गुहटिया खुर्द निवासी 24 वर्षीय मोहरपाल अपनी बाइक से रिश्तेदार को छोड़ने दरियावगंज स्टेशन आए थे। वापस जाते समय सामने से आ रहे ट्रक (उप्र 82जे 9756) ने मोहरपाल की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जब तक लोग उनकी कुछ मदद कर पाते, उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मोहरपाल की एक दिन पूर्व ही शादी हुई थी। वह अपने जीजा को स्टेशन छोड़ने आए थे। मोहरपाल की मौत से घर में कोहराम मच गया है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक व क्लीनर फरार हैं।
dharmpath.com dharmpath