छग : मुठभेड़ में नक्सलियों का शिविर ध्वस्त

सुकमा के एसपी, अभिषेक मीणा ने मंगलवार को बताया, “एसटीएफ और जिला बल के जवान नक्सल अभियान के तहत सर्चिग पर निकले थे। जोगेरास के पास पहुंचने पर उन्हें जंगल में नक्सली शिविर के बारे में पता चला। यहां कटेकल्याण एरिया कमेटी का सचिव जगदीश अपने साथियों के साथ शिविर लगाया था। इस दौरान सर्चिग टीम ने नक्सलियों के शिविर पर धावा बोल दिया।”

उन्होंने बताया, “दोनों ओर से करीब आधा घंटे गोलीबारी हुई। कई नक्सली हमले में बुरी तरह से घायल हुए हैं। मौके से विस्फोटक सामान, राशन, दैनिक उपयोग की वस्तुएं, आईईडी बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493