सहारनपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर के किशनपुर कालोनी निवासी 32 वर्षीय मोहित अपनी पत्नी ज्योति व दो बेटियों के साथ बाइक से देवबंद जा रहा था। बताया जाता है कि हाईवे पर जड़ौदा जट्ट गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मोहित की बाइक में टक्कर मार दी।
इस हादसे में मोहित, उनकी पत्नी ज्योति व 6 माह की बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 3 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दंपति व उसकी मासूम बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
dharmpath.com dharmpath