दिल्ली सरकार का डेंगू क्लीनिक सोमवार से

नई दिल्ली, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने शनिवार को कहा कि बुखार/डेंगू को समर्पित क्लीनिक पूरे राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह से काम करने लगेंगे।

नई दिल्ली, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने शनिवार को कहा कि बुखार/डेंगू को समर्पित क्लीनिक पूरे राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह से काम करने लगेंगे।

ये क्लीनिक शहर भर में सरकारी डिस्पेंसरियों में 55 स्थानों पर काम करेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इन क्लीनिकों को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक काम करने का निर्देश दिया है। ये क्लीनिक अगले आदेश तक रविवार और छुट्टियों के दिन भी खुले रहेंगे।

सरकार की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि इन क्लीनिकों में कर्मचारी दो शिफ्टों में काम करेंगे ताकि क्लीनिक पर आने वाले मरीजों के निदान और उपचार में विलंब न हो।

मंत्री ने निर्देश दिया है कि प्रतिदिन क्लीनिक बंद करने से पहले चिकित्सक और अन्य सहयोगी स्टाफ यह सुनिश्चित करेंगे कि जिन मरीजों को अस्पताल में भर्ती किए जाने की जरूरत है, उन्हें नजदीक के अस्पतालों में भर्ती करा दिया जाए और अन्य को पूर्ण चेकअप और उचित चिकित्सा सलाह के बाद घर भेज दिया जाए।

बयान में कहा गया है कि शहर में डेंगू के मौजूदा हालात से निपटने के लिए, इन 55 क्लीनिकों के कामकाज के फीडबैक मिलने के बाद बुखार/डेंगू क्लीनिकों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493