उप्र : ट्रक से कुचलकर 2 महिलाओं की मौत

मूल रूप से जालौन के उरई इलाके के मदौरा का प्रेम पाल अपने परिवार के साथ सांगीपुर इलाके में रहता था। बुधवार तड़के उसकी पत्नी शशि पाल (32) और रामा देवी (60) टहलने निकली थीं। वापस आते समय घुइसरनाथ धाम के पास एक अनियंत्रित ट्रक दोनों महिलाओं को रौंदते हुए एक मकान के पिलर को ध्वस्त करते हुए घर में घुस गया।

हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। जब तक लोग वहां पहुंचे, दोनों महिलाओं की मौत हो गई। चालक और खलासी ट्रक छोड़ कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493