ईरान में हुए हमले के लिए अमेरिका जिम्मेदार : कल्बे जव्वाद

उन्होंने कहा, “दुनिया में एकमात्र ईरान ऐसा इस्लामी देश है, जहां आतंकवादी हमलों पर सरकार का पूरा नियंत्रण था। लेकिन, अमेरिका और इजरायल की गुलामी करने वाले मुसलमान देशों के समर्थन के बाद अब ईरान को भी आतंकवाद की आग में जलाने की कोशिश हो रही है।”

मौलाना ने कहा, “अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सऊदी अरब दौरे और इस्लामी देशों के साथ उनकी बातचीत का उद्देश्य ईरान के खिलाफ तथाकथित इस्लामी सरकारों को एकजुट करना था। ट्रंप के सऊदी अरब दौरे के बाद ईरान में आतंकवादी हमले का होना बताता है कि आतंकवाद का पूरा नेटवर्क अमेरिका, इजरायल और सऊदी अरब के सहयोग से चलता है।”

उन्होंने कहा कि इस्लाम दुश्मन शक्तियों की निगाह अब ईरान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493