उप्र : ट्रक से टकराई बोलेरो, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, वहीं घायलों को रामपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि हादसा बोलेरो चालक को नींद की झपकी आने के चलते हुआ।

बरेली के थाना किला स्थित मोहल्ला बानखाना चौधरी तालाब निवासी बबलू 3 जून को अपनी बहन की शादी के एक साल पूरे होने पर उसकी मौर गंगा नदी में प्रवाहित करने पूरे परिवार के साथ हरिद्वार गए थे।

रविवार रात वह परिवार के साथ बोलेरो से घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में मूंडापांडे क्षेत्र में नेशनल हाइवे-24 पर गणेश घाट के पास बोलेरो चालक मोनू को अचानक नींद की झपकी आ गई और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी।

इस हादसे में बबलू, उनके बहनोई ओमकार, बहन कुमकुम, भांजी सोनी व मां नन्ही देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार चालक समेत आठ लोग घायल हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493