उप्र : ट्रक से टकराई स्कूली बस, 11 बच्चे घायल

लखनऊ, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में सोमवार को बाबा इंटरनेशनल स्कूल की बस में ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से बस में सवार 11 बच्चे घायल हो गए। तीन बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सैफई मेडिकल कालेज भेजा गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजनों में अफरातफरी मच गई। स्कूल की बस ग्राम फैजपुर के निकट सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। घने कोहरे के चलते यह हादसा हुआ।

पुलिस के अनुसार बस में 40 बच्चे सवार थे जिसमें से 11 घायल हो गए। तीन बच्चों की हालत गंभीर होने पर तत्काल स्कूल प्रबंधन ने उन्हें सैफई मेडिकल कलेज भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना की खबर मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। अधिकारियों के मुताबिक घने कोहरे की वजह से ही शायद यह हादसा हुआ लेकिन घटना की जांच जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493