जाधव ने इंटरकाम से मां व पत्नी से बातचीत की (लीड-1)

इस्लामाबाद, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान की जेल में कथित जासूसी के आरोप में बंद कुलभूषण जाधव की मां एवं पत्नी ने यहां पाकिस्तानी विदेश कार्यालय में उनसे मुलाकात की। हालांकि, जाधव व उनकी मां-पत्नी के बीच ग्लास पैनल लगे हुए थे और उन्होंने इंटरकॉम के जरिए बातचीत ती।

पाकिस्तान विदेश कार्यालय ने जाधव व उनके परिजनों के बीच 22 माह के बाद हुई इस मुलाकात की तस्वीर जारी की है।

विदेश कार्यालय के मुताबिक, बैठक 2 बजकर 18 मिनट पर शुरु हुई। जाधव के परिवार के साथ विदेश कार्यालय गए भारतीय उप उच्चायुक्त जे.पी.सिंह दूर से बातचीत के गवाह बने।

पाकिस्तान विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने वहां की एक तस्वीर ट्वीट की जिसमें जाधव को ग्लास पैनल के आर-पार इंटरकॉम के जरिए अपनी मां अवंति और पत्नी से बात करते हुए दिखाया गया है।

पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि इस मुलाकात की इजाजत पूरी तरह से मानवीय आधार पर दी गई है, हालांकि जाधव और उनके परिवार को सीधे एक-दूसरे से (वन आन वन) मुलाकात की इजाजत नहीं दी गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493