उप्र : ट्रेन से कटकर बेटी सहित दंपति की मौत

कौशाम्बी पुलिस के अनुसार, खागा कोतवाली के अब्दुल्ला नगर गांव निवासी रामकुमार का 30 वर्षीय पुत्र संतराम अपनी 25 वर्षीय पत्नी सुमन देवी व पांच वर्षीय बेटी शिखा के साथ अपने बहनोई के यहां महेवाघाट गए थे। वहां से खागा आने के लिए सिराथू तक वाहन से आए और उतरकर जब रेलवे क्रॉसिंग पार करने लगे, तभी तीनों ट्रेन की चपेट में आ गए। माता-पिता और बेटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सूचना पाते ही मौके पर पहुंची जीआरपी ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार, मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493